भारत
संजय सिंह की जमानत पर AAP ने कहा शेर बाहर आ गया;

Sanjay Singh Gets Bail: शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जहां अब करीब 6 महीने बाद संजय सिंह जेल से बाहर आएंगे। वहीं संजय सिंह को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी में खुशी की जबरदस्त लहर देखी जा रही है। पूरी आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को शेर बताया है।
आप ने ट्विटर पर संजय सिंह का एक पोस्टर भी शेयर किया। जिसमें संजय सिंह के पीछे शेर को दहाड़ते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर के साथ आप ने कैप्शन में लिखा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आज ‘आप’ का शेर संजय सिंह आजाद बाहर आ गया है। अब तानाशाह के सारे मंसूबे धीरे-धीरे नाकामयाब होंगे! वो दिन दूर नहीं जब AAP के ख़िलाफ़ BJP की पूरी साज़िश धाराशाही होगी। सत्य जी जीत हुई है। इंक़लाब ज़िंदाबाद॥