आज की ख़बरपंजाब

ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ 22 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮਸ਼ੀਨਾਂ

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डीयां ने कहा कि मुख्य मंत्री स.  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में पराली के उचित प्रबंधन के लिए किसानों को सब्सिडी पर 22,000 से अधिक सी.आर.एम मशीनें उपलब्ध करवाएगी।

कृषि मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा के लिए यहां किसान भवन में एक आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सब्सिडी वाली पराली प्रबंधन मशीनों के लिए ड्रा इसी महीने में निकाला जाए और धान की कटाई शुरू होने से पहले अगस्त, 2024 के अंत तक लाभार्थी किसानों को सब्सिडी जारी की जाए ताकि पराली जलाने के मामलों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने धान कटाई सीजन 2024-25 के दौरान किसानों को पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी वाली मशीनें उपलब्ध कराने के लिए 500 करोड़ रुपए की कार्य योजना तैयार की है। व्यक्तिगत किसान सी.आर.एम मशीन की कीमत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं, जबकि सहकारी समितियां, एफ.पी.ओ और पंचायतों के लिए यह सब्सिडी 80 फीसदी होगी।

यह भी पढ़ें ...  शिमला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन टनल; पहाड़ खिसकने का डरावना मंजर देखिए

उन्होंने कहा कि अब तक 2.20 लाख एकड़ क्षेत्र में सीधी बुआई हुई है, जो 2023 में कुल 1.72 लाख एकड़ थी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस सीजन के दौरान सीधी बुआई के तहत 5 लाख एकड़ का लक्ष्य हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार धान की सीधी बुआई करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 1500 रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता भी दे रही है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button