पंजाब

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, जाने क्या है पूरा मामला

पंजाब की एक अदालत ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ व्यक्तियों को दो साल की सजा सुनाई है। बता दें कि सजा पाने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा भी शामिल हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

बता दें कि इस समय अमन अरोड़ा आप पार्टी में वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हैं, वहीं राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर बने हुए हैं। सुनाम में दोनों नेताओं के घर आमने सामने है।

आरोप है कि अमन अरोड़ा ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण मामला दर्ज नहीं होने दिया गया, जिसके लिए उन्हें अदालत की मदद लेनी पड़ी, अब इस मामले में उन्हें न्याय मिल गया है. एक व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी है।

जानकारी अनुसार मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने कोर्ट में साल 2008 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने घर में घुसकर हमला किया था। उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा दोनों ही कांग्रेस में थे।

यह भी पढ़ें ...  रंगला पंजाब के ‘मिशन रोजगार’ के तहत पंजाब पुलिस में नई नियुक्तियां …
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button