आज की ख़बरदेश विदेशराजनीति

Delhi Election 2025 : दिल्ली मेंं 57.89 फीसदी वोटिंग, रिजल्ट आठ को

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई। राजधानी में शाम छह बजे तक 57.89 फीसदी लोगों ने वोट डाले। इस दौरान 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83 फीसदी और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77 फीसदी मतदान हुआ है।

यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। आम आदमी पार्टी, जहां तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है, तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है। बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है। वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है।

यह भी पढ़ें ...  पंचकुला के होटल में फायरिंग, बर्थडे पार्टी मनाने आए 3 लोगों की मौत
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button