GMSH 16 के ब्लड बैंक में लगी आग, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चंडीगढ़
चंडीगढ़ शहर के सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल (GMSH)-16 के ब्लड बैंक में मंगलवार तड़के आग लगने की घटना सामने आई। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के चलते आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की घटना सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नजर में आई। कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा दल ने बिना देरी किए प्रभावी कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक (डीएचएस), मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस), डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) तथा ब्लड बैंक प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ब्लड बैंक की आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण ब्लड बैंक परिसर में स्थापित एयर कंडीशनिंग यूनिट में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया और एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई है। साथ ही रक्त भंडार, चिकित्सा उपकरणों, अभिलेखों अथवा भवन संरचना को भी कोई उल्लेखनीय क्षति नहीं पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।