जालंधर पुलिस ने पकड़े चार लुटेरे, आरोपियों में तीन नाबालिग

जालंधर के बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस ने लूट और छीना झपटी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि तीन नाबालिग सहित चार लुटेरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि रविवार को एसआई हितेश मट्टू ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ थाना सदर में मुकदमा नंबर 63 तारीख 14-03-2026 अंडर आईपीसी 309 (4), 118 (1), 3(5) बीएनएस थाना बस्ती बावा खेल तफ्तीश के संबंध में थाने के इलाके में मौजूद थे। तभी मुखबिर ने बताया कि जिन लोगों ने 14 मार्च 2026 की रात को मि_ू बस्ती चौक पर दीपक गुप्ता को तेजधार हथियारों से घायल करके लूटा था, वे चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में संगल सोहल रोड, लेदर काम्प्लेक्स एरिया में घूम रहे हैं।
वहीं, एएसआई ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बताई जगह पर रेड करके चोरी के मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विनोद उर्फ कालू निवासी लोहार नंगल, जालंधर और उसके तीन साथियों (सभी नाबालिग) को गिरफ्तार करके केस में नामजद कर लिया है। इस केस में गिरफ्तार किए गए तीन नाबालिग आरोपियों को चाइल्ड रिफॉर्मेटरी लुधियाना भेज दिया गया है और आरोपी विनोद को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714