आज की ख़बरआर्थिक

Lenovo ने भारत में लांच किया अपना नया लैपटॉप IdeaPad Slim 5 Gen

नई दिल्ली। Lenovo ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लांच किया है। लैपटॉप दो साइज 14 इंच औऱ 16 इंच में मिलता है। इसमें AMD Ryzen AI 300 सीरीज प्रोसेसर, Zen 5 कोर, RDNA 3.5 ग्राफिक्स और AI कैपेसिटी के लिए XDNA 2 NPU को इंटीग्रेटड किया गया है। Lenovo IdeaPad Slim 5 की कीमत की बात करें, तो लैपटॉप की शुरुआती कीमत 91,990 रुपए है। यह लैपटॉप लूना ग्रे और कॉस्मिक ब्लू में आता है।

फीचर्स की बात करें तो, Lenovo IdeaPad Slim 5 में 14 इंच की WUXGA OLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि 16 इंच वेरिएंट टच और नॉन-टच ऑप्शन के साथ IPS या 2.8K OLED ऑप्शन प्रदान करता है। दोनों मॉडल में एंटी-ग्लेयर स्क्रीन और 500 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। लैपटॉप Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर पर काम करता है, और इसमें 32GB DDR5 रैम और 1TB M.2 SSD स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है।

IdeaPad Slim 5 में 1080p FHD IR हाइब्रिड कैमरा, एक बैकलिट कीबोर्ड और एक 60Wh बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, दो यूएसबी-सी पोर्ट, दो यूएसबी-ए पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और एक हेडफोन/माइक कॉम्बो शामिल हैं। Lenovo ने पर्सनलाइज्ड लर्निंग के लिए लेनोवो एआई नाउ, लामा 3 पर बेस्ड एआई एजेंट और लेनोवो लर्निंग जोन जैसे एआई टूल शामिल किए हैं। लैपटॉप की मोटाई 16.9 मिमी है और ये मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी से लैस है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button