महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार, 1.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके

महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार, 1.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके साल 2022 की विदाई और साल 2023 का आगाज हो चुका है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज तड़के 4 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन हुआ। मस्तक पर रजत त्रिपुंड, त्रिशूल के साथ मोगरे और सूखे मेवे की माला अर्पित कर महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा, PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। इसके लिए वे दिन-रात जुटे हुए हैं। इसलिए हमें भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। मैं दिन-रात अपनी संपूर्ण क्षमता से काम करूंगा। लेकिन, केवल मैं नहीं, हम मिलकर इसे बनाएंगे। राहुल गांधी के 2023 मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावे पर CM ने कहा, मन बहलाने के लिए राहुल का ख्याल अच्छा है। मैं लिखकर दे सकता हूं कि BJP 2023 के विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
घड़ी में 12 बजते ही जश्न शुरू
देश और दुनिया में लोगों ने नए साल का जमकर स्वागत किया। मध्यप्रदेश में भी न्यू ईयर का ग्रैंड वेलकम हुआ। इंदौर और भोपाल से लेकर पूरे प्रदेश में लोग जश्न में डूबे नजर आए। रात को जमकर आतिशबाजी हुई। वहीं सुबह से लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बीती रात घड़ी में जैसे ही 12 बजे लोग झूम उठे। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। रंगीन रोशनी से पूरा आसमान जगमगा उठा। होटल, रेस्टोरेंट्स और रिजॉर्ट्स में जमकर पार्टियां हुई। पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा, तो सिटी ऑफ जॉय मांडू और MP के स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले ‘हनुवंतिया’ में भी नए साल की वेलकम पार्टी में लोग झूमते दिखे।
रात 8 बजे से शुरू हो गया था जश्न
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, पचमढ़ी, जबलपुर समेत प्रदेश में सभी जगह जश्न रात 8 बजे से ही शुरू हो गया था। जैसे-जैसे समय गुजरता गया, जश्न तेज होता गया। रात 12 बजे के करीब आते ही जश्न पूरे शबाब पर था।
ग्वालियर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन हुआ। यहां एक होटल में इंडियन आइडल फेम राहुल व्यास और उनकी टीम ने एक से एक गाने सुनाए। यहां रात 9 बजे से जश्न शुरू हो गया था। इसके अलावा जीवाजी क्लब में भी जश्न मनाया गया। लोगों का कहना है कि दो साल बाद कोविड नहीं है, इसलिए इस बार खुलकर नए साल का वेलकम किया है।