खेल

मंधाना की धाक बरकरार, ICC T20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम, हरमनप्रीत-शेफाली टॉप-10 में

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गईं। मंधाना वनडे में महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। टी-20 इंटरनेशनल में मंधाना के अलावा आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा शीर्ष 10 में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने अपना छठा स्थान बरकरार रखा है, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स संयुक्त 11वें स्थान पर बनी हुई हैं। गेंदबाजी विभाग में स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक पायदान ऊपर चढक़र तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, जबकि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर छठे स्थान पर बनी हुई हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी शीर्ष 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गई हैं। दीप्ति ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल पहली बार बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हुईं, जबकि न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो अद्र्धशतकों ने उन्हें सूची में दो स्थान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंचने में मदद की। टी-20 इंटरनेशनल में महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं। दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना, तीसरे पर हेली मैथ्यूज, चौथे पर लॉरा वोलवाड्र्ट और पांचवें पर तहिला मैकग्रॉ हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button