आज की ख़बरदेश विदेश

प्रियंका गांधी पर रमेश बिधूड़ी की फिसली जुबान

 नई दिल्ली

भाजपा के पूर्व सांसद और दिल्ली चुनाव में कालकाजी सीट से पार्टी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी से हंगामा हो गया है। दरअसल, कालकाजी में एक चुनावी कार्यक्रम में रमेश बिधूड़ी ने कहा कि लालू ने वादा किया था कि बिहार की सडक़ों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सडक़ें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सडक़ें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। रमेश बिधूड़ी के इस आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसकी निंदा की है। कांग्रेस ने इसे सभी महिलाओं का अपमान बताया है और रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। उनके पूर्व सांसद और अब कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में जो कहा है, वह उनकी मानसिकता और भाजपा के चरित्र को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें ...  ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को राहत, करोड़ों के जीएसटी नोटिस पर सुप्रीम रोक

पवन खेड़ा ने भी इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर नीचे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक बात है कि रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ ऐसा बोला। बयान के विरोध पर रमेश बिधूड़ी ने पहले तो हेकड़ी दिखाते हुए कहा कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है, तो पहले लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था। हालांकि मामला ज्यादा बढऩे पर उन्होंने कहा कि मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था। परंतु फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है, तो मैं खेद प्रकट करता हूं। गौर हो कि भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी से अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button