आज की ख़बरआर्थिक

954 रुपए बढ़े चांदी के दाम, सोने के भाव में 425 रुपए की तेजी

मुंबई। सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार (3 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजीए) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 425 रुपए बढक़र 77,504 रुपए पर बंद हुआ।

गुरुवार को सोने की कीमत 77,079 रुपए प्रति दस ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव शुक्रवार को 954 रुपए बढक़र 88,121 रुपए पर पहुंच गया। गत गुरुवार को चांदी 87,167 रुपए प्रति किलोग्राम थी। पिछले साल 23 अक्तूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

यह भी पढ़ें ...  देश में पराली से बनी पहली सडक़ का उद्घाटन
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button