मनोरंजन

‘देवा’ का टीजर लांच, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म देवा टीजर रिलीज हो गया है। ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी फिल्म देवा के दो दमदार पोस्टर्स ने पहले ही फैंस को देवा की इंटेंस दुनिया की झलक दी थी। इन पोस्टर्स में शाहिद का जबरदस्त और धमाकेदार अंदाज़ देखने को मिला, जिसने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। अब फिल्म देवा का टीजर रिलीज कर दिया गया है।शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवा का टीजर जारी किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा, डी डे यहां पर है, मचाना चालू….. देवा का टीजर अभी रिलीज हो चुका है।

टीज़र में शाहिद का इंटेन्स अवतार दिख रहा है, जिसमें हैरान करने वाले स्टंट्स और रॉ, बेजोड़ एक्शन सीक्वेंस हैं।चाहे वो हाई-स्पीड चेज़ हो या धमाकेदार लड़ाई के सीन्स, शाहिद की अपने रोल के लिए पूरी मेहनत साफ नजर आती है। उनकी दमदार डांस मूव्स भी फिल्म के एक्साइटमेंट को और बढ़ा देती हैं। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स निर्मित फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें ...  दुनिया जिसकी फैन, जानें वह हैं किसके फैन
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button