आज की ख़बरचंडीगढ़राजनीति

चंडीगढ़ में बोले अरविंद केजरीवाल – अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं

चंडीगढ़, 29 मई( साजन शर्मा)Lok Sabha Elections 2024:

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए प्रचार किया। चंडीगढ़ में लोगों से केजरीवाल ने कहा कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं।

केजरीवाल ने उम्मीदवार मनीष तिवारी के साथ चंडीगढ़ में एक विशाल रोड शो का नेतृत्व किया और लोगों से चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार को चुनने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बड़ी संख्या में उनके साथ आने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा ने उन्हें जेल में डाल दिया। उन्हें वहां के लोगों की याद आती थी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार करने के लिए जमानत दी, जिसके कारण वह जेल से बाहर आने के बाद से भारत में कई जगहों पर गए और एक बात देखी कि भाजपा और नरेंद्र मोदी हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने जेल में मुझे तोड़ने की हरसंभव कोशिश की। मैं 20 साल से डायबिटीज से पीड़ित हूं। पिछले दस सालों से मैं रोजाना 52 यूनिट इंसुलिन ले रहा हूं, यह जानते हुए भी उन्होंने जेल में मेरा इंसुलिन बंद कर दिया। जिससे मेरा शुगर लेवल काफी बढ़ गया। अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल लंबे समय तक बढ़ा रहता है तो उसका लीवर और किडनी भी खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें ...  बीजेपी नेता सना खान हत्याकांड में नया खुलासा
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button