आज की ख़बर

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अहम जिम्मेदारी; आम आदमी पार्टी ने AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया

AAP MP Sanjay Singh: आप आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस वक्त शराब घोटाले को लेकर जेल में हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अहम जिम्मेदारी दी है। सांसद संजय सिंह को आप संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह की नियुक्ति को लेकर संसद के दोनों सदनों (लोकसभा-राज्यसभा) को चिट्ठी भेजी है।

संजय सिंह ने केजरीवाल और पार्टी का आभार जताया

AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का आभार व्यक्त किया है। संजय सिंह ने कहा- दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करने का अवसर दिया। अरविंद केजरीवाल जी द्वारा पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी अब दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का का अत्यंत आभार।

यह भी पढ़ें ...  HSSC के नए चेयरमैन बनेंगे हिम्मत सिंह
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button