चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के टंडन के सवाल का तिवारी ने दिया जवाब

चंडीगढ़, 1 मई: Lok Sabha Election 2024: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन के सवाल का स्पष्ट जवाब देते हुए, उन्हें यहां से चुनाव लड़ने के कारण बताए।
तिवारी ने टंडन से कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधी नगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी चले गए थे, जैसे राजनाथ सिंह गाजियाबाद से लखनऊ चले गए थे, जैसे पहले लालकृष्ण आडवाणी नई दिल्ली से गुजरात के गांधी नगर चले गए थे और जैसे आपके आदरणीय दिवंगत पिता बलराम जी दास टंडन अमृतसर से राजपुरा चले गए थे, उसी तरह मेरी पार्टी ने इस बार मुझे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ाने का फैसला किया और मुझे इसमें कुछ भी गलत या संदिग्ध नहीं लगता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कांग्रेस नेता ने टंडन से पूछा कि दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने में क्या गलत है। उन्होंने टंडन से पूछा कि क्या आपने कभी अपने दिवंगत पिता से पूछा था कि वे अमृतसर से राजपुरा क्यों चले गए? उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह गर्व के साथ कहते हैं कि उन्होने लुधियाना और श्री आनंदपुर साहिब के लोगों का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है, जहां उन्होंने लोगों के लिए एक विरासत और सेवा की एक उदाहरण छोड़ी है और वह 4 जून से चंडीगढ़ के लोगों का भी सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व करेंगे। वह समझ सकते हैं कि आप चुनावी राजनीति में नए हैं और राजनीतिक रूप से इतने कमजोर हैं, जिससे चंडीगढ़ जैसे पढ़े लिखे मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।