धर्म आस्थाराजनीति

हिमाचल के सीएम पद पर मनोनीत होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे सुक्खू

हिमाचल के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और अन्य कांग्रेस नेता समेत पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मिलने शिमला स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

 

प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाक़ात कर कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात है, उन्होंने कहा कि सुक्खू मेरे आवास पर आएं हैं जोकि अब इनका आवास होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम सब का एक ही लक्ष्य है कि हम हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा हम साथ मिलकर करेंगे।

 

 

यह भी पढ़ें ...  SC कॉलेजियम ने दो वकीलों समेत 9 जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश के मनोनीत सीएम के पिता बस चालक थे ।
बता दें 26 मार्च सन1964 को सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था।सुक्खू के पिता जी का नाम रसील सिंह था और वह एचआरटीसी शिमला में बस चालक थे। वहीं, उनकी माता जी संसार देई गृहिणी हैं। मनोनीत मुख्यमंत्री सुक्खू ने एलएलबी की है,और अपनी पढ़ाई शिमला से की है। सुक्खू अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर और उनके बड़े भाई राजीव सिंह सेवानिवृत्ति हैं।

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button