आज की ख़बरपंजाब

पंजाब उपचुनाव: चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू

चंडीगढ़

पंजाब की चार विधानसभा सीटों गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला और डेरा बाबा नानक में आज उपचुनाव है, जिसके लिए मतदान शुरू हो चुका है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। प्रदेश की तीनों प्रमुख पार्टियों के लिए चुनाव अहम रहने वाला है। सत्तापक्ष जहां इस चुनाव में अपना दबदबा कायम रखने के लिए उतरी है, वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी की राह तलाश रही है। इसी तरह भाजपा चुनाव के जरिये पंजाब में अपने पैर जमाने का प्रयास कर रही है। इस बार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) चुनाव से गायब है। इसलिए चुनाव में शिअद का वोट बैंक निर्णायक साबित हो सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

तीनों दल शिअद के वोट बैंक को भुनाने का प्रयास कर रहे हैं। बरनाला, चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा में होने वाले उप चुनाव में चार सांसदों की साख दांव पर है। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम व विधायक भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं, जिसके चलते सभी सीटों पर कांटे का मुकाबला है। चार विधानसभा डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा और बरनाला सीट में आज उपचुनाव है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पंजाब पुलिस के 6,481 जवान और अधिकारी तथा केंद्रीय सशस्त्र बलों की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 3,868 चुनाव कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button