चंडीगढ़, 22 मई: Lok Sabha Elections 2024: पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने बुधवार को पंजाब के प्रमुख पंजाबी अखबार अजीत समूह के मुख्य संपादक व वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ जालंधर के करतारपुर में स्थित जंग-ए-आजादी मेमोरियल स्मारक केस में विजिलेंस की ओर से एफआईआर दर्ज करने पर भगवंत मान सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इसे मीडिया की आजादी पर हमला बताया और कहा कि सरकार मीडिया को कुचलने का प्रयास कर रही है। इस कायरतापूर्ण कृत्य से इस सरकार के अंत की शुरुआत हो गई है।
उन्होंने कार्रवाई के समय पर भी सवाल उठाया ओर कहा कि इसके पीछे गहरी साजिश की बू आ रही है। कहा, हमदर्द पर कार्रवाई उस समय की गई है जब लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और अगले कुछ दिनों में राज्य की 13 सीटों पर भी मतदान होना है। उन्होंने पूछा कि जो कांग्रेस अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए आवाज उठा रही है, वह मीडिया की आजादी से जुड़े इस मामले में चुप क्यों है? यह भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस नेता मान सरकार से डर चुके हैं। उन्हें डर है कि अगर उन्होंने जुबान खोली तो मुख्यमंत्री उनके पीछे विजिलेंस को लगा देंगे। लेकिन मुख्यमंत्री मान को याद रखना चाहिए कि मीडिया की आवाज तब भी नहीं दबाई जा सकी थी जब राज्य आतंकवाद के काले दौर से गुजर रहा था। इसलिए अगर राज्य सरकार सोच रही है कि ऐसे कदमों से वह मीडिया पर दबाव डाल देगी तो यह उनकी मूर्खता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714