राजनीतिहरियाणा

कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला को महिला आयोग का नोटिस

Randeep Surjewala Controversial Remark: कांग्रेस सांसद और महासचिव रणदीप सुरजेवाला इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। हेमा मालिनी पर टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने भी सख्ती दिखाई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सुरजेवाला को नोटिस जारी कर दिया है। महिला आयोग ने सुरजेवाला से जवाब तलब किया है। उन्हें 9 अप्रैल को पंचकूला स्थित आयोग के कार्यालय में उपस्थित रहकर जवाब देने को कहा गया है।

आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के आदेश पर नोटिस

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने रणदीप सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का संज्ञान न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर सामने आ रहीं खबरों के माध्यम से लिया है। जिसके बाद आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के आदेश पर रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया गया है। आयोग के नोटिस में कहा गया है कि, रणदीप सुरजेवाला ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी की है। जो कि एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली अशोभनीय टिप्पणी है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button