आज की ख़बरचंडीगढ़

चंडीगढ़ पंजाब का है, इस पर कोई विवाद बर्दाश्त नहीं: सुनील जाखड़

चंडीगढ़, 20 मई: Lok Sabha Elections 2024: पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दो टूक शब्दों में कहा चंडीगढ़ पंजाब का है। इस बाबत कोई समझौता या विवाद नहीं होना चाहिए। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी के घोषणा पत्र के वायदे पर चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने का वायदा किया है । इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त देते हुए जाखड़ ने कहा कि चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने का वायदा कर तिवारी ने पंजाब के दावे को कमजोर किया है। तिवारी ने कांग्रेस की मंशा को जगजाहिर किया है। कांग्रेस दबाव में झुक गई है। किसी के पास कमान नहीं है और पार्टी नेता पंजाब की कीमत पर अपने अलग –अलग सुर अलाप रहे हैं।

— चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस में नीति बनाने और निर्णय लेने में कोई सामंजस्य या एकजुटता नहीं है। कांग्रेस ने अपनी नीतियों को अंबिका सोनी, सैम पित्रोदा और अन्य लोगों को आउटसोर्स कर दिया है जो पंजाब समेत अन्य जगहों पर जमीनी हकीकत के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की कांग्रेस की कोशिश का भाजपा की ओर से हर संभव विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें ...  शार्क-टैंक की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने शुरू किया "आइडियाथॉन हरियाणा"

— मनीष तिवारी से समर्थन वापस लें मुख्यमंत्री भगवंत मान

इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी पंजाब के हकों को छीनने वाली बात पर अपनी राय देनी चाहिए, ताकि लोग किसी तरह की दुविधा में न रहे और मतदान करने से पहले अपनी एक राय बना सकें। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी एक तरह से चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर किया है। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में पंजाब की एक नई अलग विधानसभा बनाने की बात की थी, जबकि चंडीगढ़ में पहले से ही एक विधानसभा मौजूद है। इस मामले पर कांग्रेस और आप दोनों का रुख अलग-अलग है,

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button