जेल मेंआलू पूड़ी,आम मिठाई खा रहे केजरीवाल; ED ने दिल्ली कोर्ट से कहा

Arvind Kejriwal Diet: शराब घोटाले में गिरफ्तार और तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल पर ईडी ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। ईडी ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट को बताया है कि, तिहाड़ जेल में केजरीवाल घर से मंगाकर आलू-पूड़ी, आम, केला और मिठाई खा रहे हैं। यही नहीं वह चीनी वाली चाय भी पी रहे हैं। जबकि दूसरी ओर केजरीवाल की तरफ से शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत की जा रही है।
ईडी ने कोर्ट से कहा कि, केजरीवाल शुगर के मरीज हैं और शुगर के मरीज को खाने की इन चीजों की अनुमति नहीं होती है। ईडी का दावा है कि, केजरीवाल जानबूझकर ऐसा खाना खा रहे हैं जिससे शुगर बढ़ती है। ताकि वह मेडिकल ग्राउंड पर इमरजेंसी बताकर फायदा उठा सकें और जमानत लेकर जेल से बाहर आ जायें.
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि उन्हें वीसी के माध्यम से जेल में अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति दी जाए। क्योंकि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। उन्हें तिहाड़ जेल के डॉक्टरों से नहीं अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श चाहिए। केजरीवाल की इसी याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें ईडी ने केजरीवाल को लेकर उनके मीठा खाने की जानकारी पेश कर दी।