Kejriwal in Delhi Court: सीएम अरविंद केजरीवाल की डाइट, उन्हें इंसुलिन दिए जाने और साथ ही उनके नियमित डॉक्टर से रोजाना 15 मिनट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर पाने को लेकर निर्देश देने संबन्धित याचिका पर दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सभी पक्षों की दलीलें विस्तार से सुनी और इसके बाद केजरीवाल की इस याचिका पर 22 अप्रैल तक के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया। जज साहिबा ने इस बीच तिहाड़ और ईडी को इस संबंध में कल तक विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा है। जज बावेजा ने आज की सुनवाई में भी तिहाड़ जेल के अधिकारियों से केजरीवाल के खान-पान और उनकी मेडिकल रिपोर्ट मंगाई थी।
48 बार घर से खाना आया, आम सिर्फ 3 बार आए- केजरीवाल
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने ईडी के केजरीवाल पर वो आरोप भी उठाए। जिनमें यह कहा गया था कि केजरीवाल जानबूझकर अपना शुगर लेवल बढ़ाने के लिए जेल में आलू-पूड़ी, आम और मिठाई खा रहे हैं। साथ ही चीनी वाली चाय पी रहे हैं ताकि वह मेडिकल आधार पर फायदा लेकर जमानत हासिल कर सकें। जबकि सच यह है कि, केजरीवाल के घर से जेल में उनके लिए 48 बार जो खाना आया। उस खाने में सिर्फ 3 बार घर से आम आए। 8 अप्रैल के बाद से केजरीवाल के घर से कोई आम उनके लिए नहीं आया।