आज की ख़बरदेश विदेश

असम के सात जिलों में ही 64 लाख घुसपैठिए, शाह बोले, कांग्रेस के शासनकाल में बदल गई थी पूरी डेमोग्राफी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के 20 साल के शासन के दौरान असम की पूरी डेमोग्राफी ही बदल गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य के सात जिलों में कम से कम 64 लाख घुसपैठिए बस गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इस प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए काम कर रही है। गृह मंत्री शाह ने करने चापोरी में ताकाम मिसिंग पोरिन केबांग द्वारा आयोजित 10वें ‘मिसिंग युवा महोत्सव’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की, ताकि राज्य को घुसपैठ से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान असम की जनसांख्यिकी पूरी तरह बदल गई।

घुसपैठियों की आबादी शून्य से बढक़र 64 लाख हो गई और सात जिलों में घुसपैठिए बहुसंख्यक हो गए।’ शाह ने कहा कि मोदी सरकार राज्य में जनसांख्यिकीय प्रवृत्ति को पलटने के लिए विभिन्न तरीकों से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आप असम में घुसपैठ रोकना चाहते हैं, तो भाजपा सरकार को तीसरी बार चुनकर अवैध प्रवासियों के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के हाथों को मजबूत करें। असम में भाजपा सरकारों ने अतिक्रमण की गई 1.26 लाख एकड़ भूमि को घुसपैठियों से मुक्त कराया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने असम के ऊपरी क्षेत्रों में घुसपैठियों को बसने से रोकने में ‘मिसिंग’ समुदाय द्वारा निभाई गई भूमिका का भी उल्लेख किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

शाह बोले, राहुल गांधी ने किया पूर्वोत्तर का अपमान

नई दिल्ली । असम विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर असम दौरे पर हैं। शुक्रवार (30 जनवरी) को उन्होंने डिबू्रगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित एट होम रिसेप्शन में राहुल गांधी को राष्ट्रपति का दिया पटका न पहनने के लिए भी घेरा। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रपति के एट होम रिसेप्शन में इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने असमिया गमछा धारण नहीं किया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर असमिया संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी यह बर्दाश्त नहीं करेगी। अमित शाह ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछता हूं कि कांग्रेस ने असम को बंदूकें, गोलियां, संघर्ष और मौतों के अलावा क्या दिया है?

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button