कांग्रेस के बागियों की भाजपा से नहीं बन रही फायदे की बात, दिल्ली में चल रहा मंथन, किन शर्तों पर होंगे शामिल, जल्द होगा निर्णय

शिमला। कांग्रेस के 6 बागी पूर्व विधायकों को भाजपा में किन शर्तों के साथ शामिल किया जाए, इसे लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है, लेकिन अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है। सूचनाओं के अनुसार बागी विधायकों के आज दिल्ली में भाजपा में शामिल होना था। दिल्ली में बागी विधायकों और भाजपा नेताओं के बीच चर्चाओं का दौर जारी रहा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
संभावना यही है कि बागी नेताओं की मांग होगी कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा का टिकट दिया जाना चाहिए। भाजपा के टिकट को लेकर ही मामला लटका नजर आ रहा है। भाजपा हाईकमान को यह डर सता रहा होगा कि सभी 6 बागियों को टिकट देने से पार्टी में बगावत न हो, इसके लिए कोई नया फार्मूला निकाला जा रहा होगा। यह मुश्किल ही लगता है कि 6 बागियों में से कोई भी इस शर्त पर भाजपा में शामिल होगा कि उसे टिकट न मिले और बाद में कहीं एडजस्ट किया जाए। हर हाल में सभी बागी उपचुनावों में भाजपा की टिकट के साथ ही शामिल होंगे।