Himachal : कांग्रेस का मंथन: नए चेहरों को उम्मीदवार बनाने पर जीत होगी

शिमला। हिमाचल में होने वाले लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस नए चेहरों को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की रणनीति यही होगी कि विधानसभा के उपचुनावों में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और युवा नेताओं को मौका दिया जाए। जनता के बीच नया चेहरा सामने होगा तो परिणाम बेहतर होंगे। यह तो तय ही है कि चुनावों में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व और कांग्रेस सरकार के कामकाज और नीतियों को लेकर वोट मांगे जाएंगे। जनता के बीच नया चेहरा होगा तो संगठन में भी स्वीकार्यता बनेगी और जनता के बीच साधारण युवा के चेहर के साथ जाने से फायदा होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रदेश में होने वाले विधानसभा के 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने को लेकर मंथन चल रहा है। जिसमें धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मेयर देवेंदर जग्गी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता विवेक शर्मा का नाम लगभग तय है। आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावी रैली की शुरुआत भी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से की और विवेक शर्मा को उम्मीदवार के रुप में सामने रखा। गगरेट विधानसभा क्षेत्र से अभी तक नए चेहरों को लेकर मंथन चल रहा है। इसके साथ ही पूर्व विधायक राकेश कालिया के नाम की भी चर्चा है। राकेश कालिया गत विधानसभा चुनावों में टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोडक़र भाजपा में चले गए थे