आज की ख़बर

सलमान खान के घर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर महाराष्ट्र CM का बयान,

Salman Khan Residence Firing: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गोलीबारी होने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम फिर सुर्खियों में हैं। सलमान के घर इस हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की एक पोस्ट भी वायरल हुई थी। जिसमें वह हमले की ज़िम्मेदारी लेता हुआ दिख रहा था। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने सलमान के घर पर गोलियां चलाने में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई है। दोनों को पकड़ने में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बेहद तेजी दिखाई है। दोनों आरोपियों में एक का नाम विक्की गुप्ता और दूसरे का सागर पाल है। दोनों हमले के बाद मुंबई से गुजरात भाग गए थे। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने सलमान खान और उनके परिवार से गैलेक्सी अपार्टमेंट् जाकर मुलाक़ात की है। इस दौरान सीएम ने सलमान और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

ये बिश्नोई-विश्नोई जो भी है, उसे खत्म कर देंगे…

सलमान खान से मुलाकात के बाद जब CM एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत की तो उन्होने लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग को खत्म करने की बात कह डाली। CM एकनाथ शिंदे ने कहा- सलमान के घर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और उन्हें रिमांड पर लेकर उनसे पूछताक्ष की जा रही है। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के अंदर फिर से कोई ऐसी हिम्मत न करे। इसके लिए मुंबई पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

वहीं अंडरवर्ल्ड और किसी गैंग के महाराष्ट्र या मुंबई में एक्टिव होने के सवाल पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि, महाराष्ट्र से अंडरवर्ल्ड बिलकुल खत्म हो चुका है। न यहां कोई गैंग एक्टिव है। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि ये बिश्नोई-विश्नोई जो भी है, उसे खत्म कर देंगे। यह महाराष्ट्र है, मुंबई है, यहां किसी की दादगीरी या गैंग नहीं चलने देंगे। ऐसे लोगों पर मुंबई पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा कि, सलमान खान के घर हमले में जिस भी गैंग का काम है, उसे हम उखाड़ फेंकेगे और मिट्टी में मिला देंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वीडियो

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button