आज की ख़बरपंजाब

500 करोड़ वाले बयान पर बवाल, कैप्टन अमरेंदर ने नवजोत कौर की टिप्पणी को बताया झूठ

चंडीगढ़

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरेंदर सिंह ने शुक्रवार को नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले बयान को गलत बताया है। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाने का दावा पूरी तरह से झूठा है। वह (नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर सिद्धू) अस्थिर हैं, मैंने उन्हें लंबे समय से देखा है। वह (नवजोत सिंह सिद्धू) मेरे मंत्री थे और उन्हें दो पोर्टफोलियो देने के बावजूद, वह लगातार शिकायत करते रहे। वे कहते हैं कि हमें चीफ मिनिस्टर बना दें तो हम राजनीति में एक्टिव होने को तैयार हैं। दोनों पति-पत्नी अस्थिर लगते हैं। मैंने उन्हें बिजली विभाग भी दिया, फिर भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया और कभी जिम्मेदारी नहीं ली। उनकी फाइलें महीनों तक पेंडिंग रहीं। वह इस काम के लिए फिट नहीं थे। कैप्टन ने कहा कि ये लोग कुछ भी बोल जाते हैं। इनका कोई स्टैंड नहीं है। क्या इनके बगैर पंजाब नहीं चलता।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जब कैप्टन से पूछा गया कि आपने उन पर एक्शन क्यों नहीं लिया तो इसके जबाव में कैप्टन ने कहा क्या करता, सरकार गिरा देता क्या। कैप्टन ने कांग्रेस छोडऩे पर कहा कि पार्टी ने कई काम मेरे साथ गलत किए थे, इसलिए ये कदम उठाया। हालांकि, मैं आज भी कांग्रेस को मिस करता हूं। कैप्टन ने कांग्रेस के 2027 चुनाव में कांग्रेस के भविष्य पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस में इस वक्त 8-9 सीएम हैं। ये कांग्रेस को जीतने ही नहीं देंगे। मैं इनको आज से नहीं जानता। मेरे साथ इन लोगों ने काम किया है। मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि ये एक-दूसरे को खा जाएंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button