नई दिल्ली। भारत एआई प्रतिस्पर्धा क्षमता में अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। स्टैनफोर्ड यूनीवर्सिटी की वैश्विक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इस रिपोर्ट में भारत को 21.59 अंक दिए गए हैं। अमरीका 78.6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, चीन 36.95 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण कोरिया (17.24) और ब्रिटेन (16.64 अंक) भारत के बाद क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। रिपोर्ट में अनुसंधान एवं विकास में भारत को अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रखा गया है। जिम्मेदार एआई और अर्थव्यवस्था के पैमानों पर भारत को शीर्ष तीन में जगह नहीं दी गई है।
प्रतिभा के मामले में भारत को सिंगापुर के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया है। बुनियादी ढांचा और नीति एवं प्रशासन के मामले में भी भारत को पहले तीन में स्थान नहीं मिला है। लोगों की सोच के मामले में भारत दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट से साफ है कि प्रतिभा, अनुसंधान एवं विकास और जन स्वीकार्यता के बावजूद देश में एआई को लेकर नीति निर्माण, नियम कानून और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काफी काम करने की आवश्यकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714