नई दिल्ली। Reliance Jio ने अपने प्रीपेड प्लान्स पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए रिचार्ज पेश किए हैं। कंपनी ने इन प्लान को Happy New Year 2026 के तहत पेश किया गया है। इसमें तीन प्लान शामिल हैं जो कि ग्राहकों को लंबे समय की वैधता, एंटरटेनमेंट फायदे और एआई सर्विस प्रदान करते हैं। प्लान की शुरुआत 103 रुपए से होती है और 500 रुपए के मासिक प्लान के साथ 3599 रुपए वाला वार्षिक प्लान भी शामिल है। नए प्लान में गूगल के साथ साझेदारी में Gemini Pro AI सर्विस भी ग्राहकों को मुफ्त में प्रदान की जा रही है। ये नए प्रीपेड प्लान Jio की आधिकारिक वेबसाइट, MyJio ऐप और अन्य चेकपॉइंट्स पर उपलब्ध होंगे।
Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपए है। इस प्लान को लंबे समय तक टेलीकॉम फायदों की जरूरत वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान रोजाना 2.5GB डाटा प्रदान करता है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। इसके अलावा यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। अन्य फायदों में 18 महीने के लिए Google Gemini Pro प्लान का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इस प्रमोशनल प्लान की मेंबरशिप 35,100 रुपए की बताई जाती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपए में आता है, जिसमें कुल 5GB डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान डाटा की जरूरतों के साथ-साथ रीजनल कंटेंट का एक्सेस भी प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक रहती है। एंटरटेनमेंट के लिए यूजर्स को तीन पैक में से एक का चयन करना होगा। हिंदी पैक में JioHotstar, Zee5 और SonyLIV शामिल हैं। इंटरनेशनल पैक में JioHotstar, FanCode, Lionsgate और Discovery+ शामिल हैं। रीजनल पैक में JioHotstar, SunNXT, Kancha Lanka और Hoichoi शामिल हैं।