आज की ख़बरपंजाब

सरकारी तंत्र के दुरुपयोग पर घेरा विपक्ष, CM मान बोले, प्रशासन ने करवाए स्वतंत्र-निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को अपने पैतृक गांव में वोट डालकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया और उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समितियां प्रदेश के विकास को और गति देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। ये लोकतंत्र की नींव के रूप में काम करती हैं, क्योंकि इससे लोग जमीनी स्तर पर अपना काम करने में सक्षम होते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये चुनाव जनता की सेवा करने के इच्छुक युवा राजनेताओं के लिए एक लांचपैड के रूप में काम करती हैं। सरकारी तंत्र के दुरुपयोग संबंधी विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रशंसा का हकदार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष, खासकर अकाली दल बादल ने हमेशा गैंगस्टरों की सरपरस्ती की है और इन चुनावों में भी उनकी इस्तेमाल करने की कोशिश की है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रशासन चुपचाप बैठकर इन गैंगस्टरों को अपनी ताकत दिखाते और चुनाव प्रक्रिया में रुकावट पैदा करते नहीं देख सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के 2400 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सरकारी तंत्र का कोई दुरुपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार से घबराकर विपक्ष ऐसे घटिया हथकंडे अपनाकर रहा है। भगवंत सिंह मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियां सिर्फ अकाली दल की ओर से दी जा रही हैं, क्योंकि उन्होंने गैंगस्टरों और उनके रिश्तेदारों को टिकटें दी हैं, जो लोगों को धमकियां दे रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लोकसभा सदस्य चन्नी को गंभीरता से न लें

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा सदस्य चन्नी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, क्योंकि वे अपनी पार्टी की हार से घबराकर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। गुरबानी की तुक पवन गुरु, पानी पिता, माता धरती महत का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सम्मानित गुरु साहिबान ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता का दर्जा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के वातावरण और आध्यात्मिक शान को बहाल करने के लिए गुरबानी के तत्व को अपनाने का समय आ गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button