मोहाली
मोहाली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू आज फेज-11 में एनक्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में दुकानदारों द्वारा किए जा रहे प्रोटेस्ट में पहुंचे और उन्हें पूरा स्पोर्ट दिया। मेयर ने साफ कहा कि गरीबों और रोजी.रोटी से जुड़े लोगों के साथ किसी भी कीमत पर धक्का नहीं होने दिया जाएगा और सिद्धू परिवार फिर से 11 को अपना परिवार मानता है और अपने परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रोटेस्ट को संबोधित करते हुए मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि मोहाली में चल रहा एनक्रोचमेंट ऑपरेशन एमएलए लेवल से ही चलाया जा रहा है। इसके बारे में सोशल मीडिया पर बयान भी सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता के नाम पर की जा रही कार्रवाई का असर उन लोगों पर पड़ रहा है जिनकी रोजी-रोटी इन दुकानों पर निर्भर है। मेयर ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि अगर मामला कोर्ट में जाता है, तो वह वकील की फीस समेत हर तरह की आर्थिक मदद देंगे। इसके अलावा, वह निजी तौर पर भी मदद करने को तैयार हैं, चाहे वह टेंट हो, खाना हो या विरोध के दौरान कोई और ज़रूरत हो।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714