आज की ख़बरपंजाब

चंडीगढ़, पीयू और पानी पर पंजाब का हक, होशियारपुर में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान

होशियारपुर, चंडीगढ़

गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में तिरंगा फहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर पंजाब के संवैधानिक अधिकारों की जोरदार पुष्टि करते हुए अपनी सरकार के शासन रिकॉर्ड का विस्तारपूर्वक विवरण दिया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब की बेमिसाल कुर्बानियों और देश के अन्नदाता व खडग़भुजा के रूप में इसकी निरंतर भूमिका को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद राज्य को इसकी राजधानी और अलग हाई कोर्ट से गैरकानूनी तरीके से वंचित रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी और इसके पानी के अधिकारों पर पंजाब के दावे को कमजोर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब अपने हितों की रक्षा के लिए हर रोज कानूनी और संवैधानिक कार्रवाई करता रहेगा। शासन को विरासत और विश्वास से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्रीगुरु तेग बहादुरजी के 350वें शहीदी दिवस की ऐतिहासिक यादगार, श्रीअमृतसर साहिब, श्रीआनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर का दर्जा दिया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने घोषणा की कि श्रीगुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व इस साल पहली से 20 फरवरीए 2027 तक राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले हजारों देश भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर के संविधान बनाने में दिए गए अनमोल योगदान को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परेड का निरीक्षण किया और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्राप्तियों हासिल करने वालों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर धीरेंद्र वर्मा आईपीएस और सहायक परेड कमांडर रमनप्रीत सिंह गिल के नेतृत्व वाली परेड का निरीक्षण किया और पंजाब पुलिस, पंजाब होमगाड्र्स, पैसको, एनसीसी, स्काउट्स, पुलिस कैडेट्स और पंजाब पुलिस ब्रास बैंड की टुकडिय़ों से सलामी ली। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान किया। दिव्यांगजन व्यक्तियों को ट्राइसाइकिल और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की। इस मौके पर राज्य और जिला प्रशासन के विकास को दर्शाती झांकियां प्रदर्शित की गईं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button