चंडीगढ़, 28 जनवरी
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल की एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस खुलासे ने परंपरागत पार्टियों का असली चेहरा लोगों के सामने ला दिया है।
बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि वे बीबी भट्ठल की एक इंटरव्यू सुन रहे थे जिसमें भट्ठल ने खुद माना कि जब वे मुख्यमंत्री थीं और चुनाव आए तो उन्हें पार्टी के कुछ सलाहकारों और नेताओं ने सलाह दी कि बसों और सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाके करवा दिए जाएं ताकि सरकार दोबारा बन सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पन्नू ने कहा कि यह बेहद संगीन और हैरान करने वाला खुलासा है। उन्होंने मांग की कि बीबी भट्ठल को तुरंत बताना चाहिए कि कांग्रेस के वे कौन से नेता और सलाहकार थे जिन्होंने ऐसी घिनौनी सलाह दी थी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
‘आप’ नेता ने कहा कि यह बयान साफ करता है कि पिछले समय में परंपरागत पार्टियां किस तरह आम लोगों की जानें दांव पर लगाकर अपनी सरकारें बनाती और दोहराती रही हैं। यह पंजाब के लोगों के साथ धोखा है।