चंडीगढ़, 28 जनवरी:
पंजाब सरकार परिवहन विभाग के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित उनकी सभी जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कही। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों की मांगों पर विचार-विमर्श के लिए 3 फरवरी, 2026 को परिवहन सचिव के साथ यूनियन सदस्यों की बैठक तय की गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आज यहां पंजाब रोडवेज, पनबस/पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान स भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग के संविदा कर्मचारियों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जहां कर्मचारियों और मुलाजिमों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं राज्य के लोगों और यात्रियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
मंत्री ने कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जनहित में अपनी सेवाएं निभाते रहें और सरकार भी अपने कर्मचारियों का पूरा ख्याल रखेगी।
इस अवसर पर परिवहन सचिव वरुण रूज़म, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कुमार अमित, निदेशक स्टेट ट्रांसपोर्ट राजीव कुमार गुप्ता, ए.एम.डी. पी.आर.टी.सी. नवदीप कुमार के अलावा रेशम सिंह (प्रदेश प्रधान), समशेर सिंह (जनरल सेक्रेटरी), हरकेश कुमार विक्की (सीनियर उपाध्यक्ष), बलजीत सिंह (कैशियर) और जगतार सिंह सहित अन्य नेता बैठक में उपस्थित थे।