डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एन के शर्मा ने जीरकपुर नगर परिषद की बैठक में पार्षदों को विश्वास में लिए बगैर ही प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने परिषद में अपनी मनमानी को बंद नहीं किया तो अदालत में केस दायर किया जाएगा। आज परिषद की बैठक के बाद अकाली दल पार्षदों के साथ पूर्व विधायक ने कहा कि करीब 22 माह बाद हुई पिछली बैठक में पुरानी बैठक में पारित प्रस्ताव को ब्यौरा नहीं दिया गया। आज की बैठक में भी पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि नहीं हुई। नगर परिषद में जनता के चुने हुए पार्षदों की मंजूरी के बगैर ही प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। शर्मा ने यहां बिजली ग्रिड की स्थापना में बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगैर किसी योजना और नक्शे के ही ग्रिड की स्थापना की जा रही है। संबंधित क्षेत्र के पार्षद को इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर दी गई ग्रांट के नाम पर भी सरकार ने यहां के लोगों को गुमराह किया है।
यह भी केवल घोषणा तक ही सीमित रह गया है। शर्मा ने बताया कि ग्रांट की राशि को परिषद के खाते में ट्रांसफर नहीं किया गया हैए बल्कि विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी गई है। पूर्व विधायक ने सैनी विहार में कम्यूनिटी सेंटर गिराकर सुविधा केंद्र बनाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि आज जीरकपुर में बदले की राजनीति की जा रही है। नए विकास कार्य तो नहीं करवाए जा रहे हैं उलटा अकाली दल के समय में करवाए गए विकास कार्यों को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के नाम पर यहां कम्यूनिटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन इसके लिए न तो जगह तय की गई हैए न ही कोई नक्शा या एस्टीमेट बनाया गया है। नगर परिषद में सरकार के इशारे पर अधिकारी केवल हवा-हवाई प्रस्ताव पारित कर रहे हैं। विकास योजनाएं धरातल से कोसों दूर हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714