मोहाली में गोलियों से भूना युवक, एसीसी हाउसिंग सोसायटी के बाहर वारदात, मामला दर्ज, छानबीन शुरू

मोहाली
मोहाली पुलिस ने विदेश में रह रहे गैंगस्टर एवं हैंडलर सतिंदरपाल सिंह उफऱ् गोल्डी बराड़ के खिलाफ गुरविंदर सिंह की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की है। गुरविंदर सिंह की गुरुवार दोपहर जिला प्रशासनिक परिसर डीएसी मोहाली के निकट गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का विवरण साझा करते हुए डीआईजी रूपनगर रेंज नानक सिंह ने एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप सिंह हंस की मौजूदगी में बताया कि यह घटना आज लगभग तीन बजे की है। एक अज्ञात हमलावर ने गुरविंदर सिंह उफऱ् लंबड़, पुत्र अवतार सिंह, निवासी गांव रुडक़ी पुख्ता, थाना सदर खरड़ए को उस समय गोलियां मार दीं जब वह डीएसी मोहाली के पास एसीसी हाउसिंग सोसायटी के बाहर सडक़ पर खड़ी अपनी कार की डिक्की खोल रहा था। डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक आज जिला अदालत, मोहाली में थाना खरड़ में दर्ज एफआईआर नंबर 281, 24, धारा 18 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए आया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अदालती कार्रवाई के बाद जब गुरविंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ कार की ओर बढ़ाए तो पहले से मौके पर मौजूद हमलावर ने उस पर कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। उन्होंने आगे बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर थाना सोहाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103, 1, 61, 2 तथा आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत सतिंदरपाल सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मृतक की पत्नी के अनुसार गुरविंदर सिंह को गोल्डी बराड़ की ओर से धमकियां मिल रही थीं, क्योंकि वह गुरलाल बराड़ हत्याकांड में नामज़द आरोपी थाए जो कि गोल्डी बराड़ का रिश्ते में भाई था। डीआईजी नानक सिंह ने कहा कि श्आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी जांच, वैज्ञानिक जांच तथा ह्यूमन इंटेलिजेंस के तहत कार्य करने हेतु कई टीमों का गठन किया गया है।
एफआईआर दर्ज
मोहाली पुलिस ने विदेश में रह रहे गैंगस्टर एवं हैंडलर सतिंदरपाल सिंह उफऱ् गोल्डी बराड़ के खिलाफ गुरविंदर सिंह की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की है। गुरविंदर सिंह की गुरुवार दोपहर जिला प्रशासनिक परिसर डीएसी मोहाली के निकट गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।