चौपाल,नेरवा-जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में हुई भारी बर्फबारी ने चूड़धार और चौपाल के ऊपरी क्षेत्रों में पिछले कई महीनों से चले आ रहे सूखे को समाप्त कर दिया है। वर्तमान में चूड़धार की चोटी पर छह फुट से अधिक ताजा हिमपात दर्ज किया है। हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में शुमार चूड़धार और चौपाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुदरत ने देरी से ही सही, लेकिन जमकर मेहरबानी दिखाई है। करीब पांच माह के ड्राई स्पेल के बाद हुई भारी बर्फबारी ने पूरे पहाड़ी क्षेत्र को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया है। पिछले पांच महीनों से सूखे की मार झेल रहे चूड़धार में छह फुट ताजा बर्फबारी हुई है। हालांकि इस वर्ष जनवरी माह के अंत तक चूड़धार में औसत से बहुत ही कम बर्फबारी दर्ज की गई है, परंतु सिंगल स्पेल में यह बर्फबारी पिछले दो दशक में सर्वाधिक बताई जा रही है। बागबानी विशेषज्ञों की ओर से सेब के लिए ये बर्फबारी उपयुक्त मानी जा रही है।
चिलिंग आवर्स पूरे होने से बेहतर फसल की उम्मीद
दिसंबर और जनवरी का शुरुआती समय लगभग सूखा बीता था, लेकिन हालिया स्पेल ने औसत बर्फबारी के आंकड़ों में तेजी से सुधार किया है। विशेषज्ञों के अनुसार एक ही स्पेल में इतनी भारी बर्फबारी हाल के वर्षों में कम ही देखी गई है। जनवरी माह के अंत में हुई बरवारी के बाद चूड़धार में पारा चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। उधर, हालिया बर्फबारी बागबानी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चिलिंग आवर्स पूरे होने से जहां इस वर्ष सेब की बेहतर फसल की उम्मीद जग गई है, वहीं, भारी बर्फबारी से प्राकृतिक जल स्त्रोतों के रिचार्ज होने से गर्मियों के दौरान पानी का जल स्तर बना रहेगा, जिससे लोगों को पेयजल और सिंचाई की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714