आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि फाइनेंस बिल 2026 और चंडीगढ़ यूटी बजट 2026-27 बड़े कॉरपोरेट मित्रों के लिए रास्ता खोलते हुए आम नागरिक, छोटे व्यापारी, कर्मचारी और पेंशनर्स पर लगातार आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस आर्थिक अन्याय के खिलाफ देश की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और इस विकास विरोधी बजट के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी, ताकि जनता को इस अन्याय की सच्चाई पता चल सके। विक्रांत ए तंवर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता, व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी एवं स्टेट मीडिया इंचार्ज ने कहा कि फाइनेंस बिल 2026 और चंडीगढ़ यूटी बजट 2026-27 आम नागरिक, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग के लिए कोई वास्तविक राहत प्रदान नहीं करते। उन्होंने कहा कि यह बजट और विधेयक केवल बड़े कॉरपोरेट और उच्च आय वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। जबकि आम जनता पर बोझ लगातार बढ़ाया गया है। विक्रांत ए तंवर ने बताया कि फाइनेंस बिल 2026 में पुराने आयकर स्लैब ज्यों के त्यों रखे गए हैं।
2.5 लाख, 3 लाख और 5 लाख की बेसिक छूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे सैलरी वर्ग, निजी कर्मचारी, दुकानदार और पेशेवर वर्ग को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिला। ऊपरी स्लैब पर 20 से 30 प्रतिशत टैक्स, साथ में 10 से 37 प्रतिशत अधिभार और 4 प्रतिशत स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपकर का बोझ मध्यम वर्ग पर अत्यधिक पड़ता है, विशेष रूप से 10 से 20 लाख वार्षिक आय वालों पर। उन्होंने कहा कि अधिभार और उपकर की संरचना पूरी तरह से अत्यधिक संपन्न वर्ग के अनुकूल और मध्यम वर्ग के खिलाफ है। व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों के लिए अधिभार की दरें इस प्रकार हैं 50 लाख से एक करोड़ तक 10 प्रतिशत, एक करोड़ से दो करोड़ तक 15 प्रतिशत, दो करोड़ से पांच करोड़ तक 25 प्रतिशत तथा पांच करोड़ से अधिक आय पर 37 प्रतिशत। वहीं, पूंजीगत लाभ और लाभांश पर अधिभार केवल 15 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है, जिससे उच्च आय वाले निवेशकों को संरचित राहत मिलती है और वेतनभोगी वर्ग पर बोझ बना रहता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714