पंजाब

अमृतसर-दिल्ली हाई-वे पर धरना, बायोफ्यूल प्लांट के विरोध में सडक़ों पर बैठे लोग, चार घंटे थमे गाडिय़ों के पहिए

जालंधर

पंजाब के जालंधर में पिछले काफी समय से जमशेर खास में लग रहे बायो फ्यूल प्लांट का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। लेकिन सोमवार किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेताओं सहित स्थानीय लोगों ने प्लांट के विरोध में अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर धरना लगाकर हाईवे जाम कर दिया। लेकिन अब शाम करीब 4:30 घंटे बीत जाने के बाद एडीसीपी हरविंदर गिल ने किसानों को मनाकर धरना खत्म करवा दिया है। लेकिन इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि वह 5 फरवरी का इंतजार करेंगे और अगर कोई हल नहीं निकला तो फिर से हाईवे जाम करेंगे। जानकारी के अनुसार किसानों के धरने पर पहुंची नगर निगम की जॉइंट कमिश्नर मनदीप कौर ने भरोसा दिया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा और अगर निगम के पास जमीन हुई तो इस प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करवा देंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन किसानों को दिया कि मामले में पांच फरवरी तक फैसला ले लिया जाएगा। दरअसल सुबह किसान जालंधर लुधियाना नेशनल हाईवे जाम करने जा रहे थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसानों को सोफी पिंड हाईवे पर ही रोक लिया। जिसके बाद किसानों ने वहीं पर धरना लगाकर दोनों तरफ रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय लोग और किसान इक_ा हुए। इससे पहले भी कई बार बायोगैस प्लांट लगने के विरोध में किसानों और गांव वासियों की तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

पुलिस ने रोक

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

किसान यूनियन सिद्धपुर ने पहले पहली जनवरी को अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी थी लेकिन संत रविदास जयंती और पीएम के दौरे के चलते वापस ले लिया था। उसके बाद सोमवार को हाईवे जाम की चेतावनी दी थी। जिसके चलते किसानों ने दोपहर 12 बजे लवली यूनिवर्सिटी से पहले परागपुर को जाते कट पर हाईवे जाम करना था। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें पहले ही रोक लिया गया। जिसके चलते किसान वही धरना लगाकर बैठ गए थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button