सात KM सडक़ 16 फुट होगी चौड़ी

हलका भोआ में विकास कार्यों को नई गति देते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने करीब छह करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली लगभग सात किलोमीटर लंबी और 16 फुट चौड़ी सडक़ का नींव पत्थर रखा। यह सडक़ महान पंजाबी कवि साहित्कार शिव कुमार बटालवी के ससुराल गांव मंगेयाल से होकर मलपुर, जस्वा, शेर का झूमर, कतानी अप टू सिहोरा कलां तक बनाई जाएगी और इसे उनकी स्मृति को समर्पित किया गया है। गौरतलब है कि दो माह पिछले जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री कटारूचक्क गांव मंगेयाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शिव कुमार बटालवी जी के ससुराल पक्ष के परिजनों से मुलाकात कर इस सडक़ के निर्माण का वादा किया था। जिसे उन्होंने सोमवार पूरा कर दिखाया है। इस मौके पर मंत्री ने मीडिया साथियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे राजनीति में वादे करने के नहीं बल्कि उन्हें निभाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ के निर्माण से क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जिनमे राम सवरूप सरपंच मंगेयाल, काका, अश्वनी कुमार जिला परिषद मेंबर, नितिन ठाकुर जिला परिषद मेंबर, मंजू देवी ब्लॉक समिति मेंबर, सोनम सरपंच गुरु नाभा दास बस्ती, सरपंच बबली देवी गांव चकराल, कश्मीर सिंह सरपंच अनूप शहर, सरपंच करणजीत, राजिंदर पिल्ला, सरपंच नीलम धुपसरी, राज कुमार, सोम राज आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मौजूदा सरकार जमीन पर काम कर रही है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714