चंडीगढ़, 3 फरवरी:*
पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत हुए 16 अधिकारियों को पदोन्नति पत्र सौंपे। यह पदोन्नतियां निर्धारित सेवा नियमों के तहत तथा सभी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत की गई हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के सेवा हितों की सुरक्षा और उनके बनते अधिकार समय पर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये पदोन्नतियां प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करने और ज़मीनी स्तर पर जन सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं।
स. हरदीप सिंह मुंडियां ने पदोन्नत नायब तहसीलदारों से ईमानदारी, समर्पण और ज़िम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाने की अपील करते हुए कहा कि राजस्व अधिकारी भूमि एवं राजस्व मामलों में जनता के लिए पहला संपर्क बिंदु होते हैं। प्रशासनिक सेवाओं पर उनके आचरण और कार्यशैली का जनता के विश्वास पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी पारदर्शिता बनाए रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे और बिना किसी पक्षपात के जनता की सेवा सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त (राजस्व) श्री अनुराग वर्मा ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने समयबद्ध ढंग से पदोन्नतियां कर पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा कर सकें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत अधिकारियों में स्वर्ण सिंह, राजिंदर सिंह, गुरदीप लाल, राजेश कुमार, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, परमिंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सुखबीर सिंह, सुनील प्रभाकर, ओंकार सिंह, रणदीप सिंह, बलजीत सिंह और कारज सिंह शामिल हैं।