टैक्सी चालक की अपहरण के बाद हत्या, भाई की मौत का बदला लेने के लिए रची खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में टैक्सी चालक की हत्या हुई है। हत्या मामले में एक महिला भी शामिल है। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला समेत चार अन्य आरोपी फरार हैं। चंडीगढ़ में हत्याओं का सिलसिल थम नहीं रहा है। भाई की मौत का बदला लेने के लिए मां-बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और टैक्सी चालक सुशील उर्फ साहिल का अपहरण कर हत्या कर दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला समेत चार अन्य आरोपी फरार हैं। इस मामले में जीरकपुर थाना पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है क्योंकि अपहरण और हत्या के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एयरफोर्स थ्री बीआरडी निवासी मोहित (19), प्रीत कॉलोनी जीरकपुर निवासी रजनीश कुमार और सुरेंद्र एन्क्लेव जीरकपुर निवासी रमन सिंह शामिल हैं। तीनों को जिला अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपी अनिल, उसकी मां और तीन अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
जांच में सामने आया कि साहिल आरोपियों को पहले से जानता था। पांच फरवरी को चार आरोपी दो बाइक पर हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स पहुंचे और सडक़ हादसे के मामले में जीरकपुर थाने ले जाने का झांसा देकर साहिल को जबरन उसकी कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी ले जाया गया। पुलिस जांच के अनुसार प्रीत कॉलोनी में मनप्रीत के घर के बाहर साहिल को डंडों, लाठियों और लात-घूंसों से बुरी तरह से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल साहिल को आरोपी डेराबस्सी सिविल अस्पताल छोडक़र भाग निकले और झूठी जानकारी दी कि युवक सडक़ पर घायल पड़ा मिला था। डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। मृतक साहिल सेक्टर-20 में अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। उसकी सगाई हो चुकी थी और दो महीने बाद शादी तय थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714