6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लांच कर दिया है। फोन में 6000mAh बैटरी और 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6GB और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन भारत में 17 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आप इस फोन को लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। कंपनी 6 ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में ARM Mali G57 GPU के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy F70e 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Samsung ने इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 199 ग्राम है।