तरनतारन में सहपाठी छात्रा की हत्या कर छात्र ने भी दी जान

फिरोजपुर
पंजाब के तरनतारन जिला में स्थित लॉ कालेज में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात में प्रथम वर्ष के छात्र ने क्लासरूम में घुसकर सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने वहीं पर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा संदीप कौर (20) है, वह लॉ कॉलेज में फस्र्ट ईयर की स्टूडेंट थी। वहीं आरोपी छात्र तरनतारन का प्रिंसराज सिंह है, वह भी छात्रा के साथ पढ़ता था। पुलिस ने लॉ कॉलेज को सील कर दिया है, साथ ही हत्या के कारणों की जांच कर रही है। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कक्षा अभी शुरू नहीं हुई थी। प्रिंस राज क्लासरूम में पहुंचा और अचानक संदीप कौर पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। कालेज परिसर में हथियार कैसे पहुंचा, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर इसे एकतरफा प्यार से जोडक़र देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि युवक ने वेलेंटाइन वीक में छात्रा को प्रोपोज किया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। जब छात्रा राजी नहीं हुई, तो छात्र ने इतना खतरनाक कदम उठाया।