प्राइम वीडियो ने तय की ‘बैंडवाले’ के वल्र्डवाइड प्रीमियर की तारीख

भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली हिंदी सीरीज़ ‘बैंडवाले’ की दुनिया भर में प्रीमियर की तारीख 13 फरवरी घोषित की। ‘बैंडवाले’ को अंकुर तिवारी और स्वानंद किरकिरे ने बनाया और लिखा है, और इसका निर्देशन अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी ने किया है। यह प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ OML एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।
रतलाम में आधारित यह कहानी मरियम नाम की एक युवा कवयित्री की है, जो अपनी पहचान और आत्मनिर्भरता की तलाश में गुमनाम रहकर अपनी कविताएँ ऑनलाइन साझा करना शुरू करती है। कौसर मुनीर द्वारा लिखी गई ये कविताएँ मरियम की भावनाओं की एक शांत लेकिन असरदार अभिव्यक्ति बन जाती हैं, वे भावनाएँ जिन्हें वह खुलकर कह नहीं पाती। मरियम की यह यात्रा उसके दो करीबी दोस्तों और बैंडमेट्स रोबो और डीजे साइको के साथ आगे बढ़ती है। दोनों दोस्त उसके जीवन में संगीत, हास्य और साथ लेकर आते हैं। जहाँ मरियम कविता के ज़रिए खुद को व्यक्त करती है,
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं रोबो और डीजे साइको तीनों को उनकी साझा रचनात्मक ऊर्जा और सपनों पर विश्वास के ज़रिए जोड़कर रखते हैं। इस सीरीज़ के केंद्र में एक समृद्ध और विविध संगीतात्मक दुनिया है, जो इसके किरदारों के भीतर की भावनाओं को दर्शाती है। इसमें यशराज मुखाटे का ओरिजिनल म्यूज़िक शामिल हैं, जो किसी लंबे फॉर्मेट की सीरीज़ के लिए उनका पहला संगीत कार्य है। कहानी की भावनात्मक यात्रा में संगीत की बहुत अहम भूमिका है। चूँकि इसके निर्माता अंकुर तिवारी और स्वानंद किरकिरे खुद भी संगीतकार हैं, इसलिए ‘बैंडवाले’ में एक मजबूत संगीत संवेदना देखने को मिलती है, जो इस ड्रामेडी को और भी गहराई और प्रभाव देती है। इस सीरीज़ में शालिनी पांडे, ज़हान कपूर, स्वानंद किरकिरे, संजना दीपु, आशीष विद्यार्थी और अनुपमा कुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।‘बैंडवाले’ का प्रीमियर 13 फ़रवरी को भारत सहित दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से किया जाएगा।