बालीवुड फिल्म में धमाल मचाएंगे शिमला के हर्ष जैन

राजधानी शिमला के उभरते युवा कलाकार हर्ष जैन के लिए बॉलीवुड से बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जाने-माने फिल्म निर्देशक नभ कुमार राजू ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म के लिए हर्ष जैन को मुख्य भूमिका में चयनित किया है। इस उपलब्धि से न केवल हर्ष जैन, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के कला और फिल्म जगत में खुशी की लहर है। हर्ष जैन इससे पूर्व गौतम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित वीडियो एलबम ‘जोगिया’ में बतौर हीरो अभिनय कर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। इस एलबम की शूटिंग अर्की व आस पास के इलाकों में की गई है।
इसके अलावा उन्होंने अन्य हिमाचली वीडियो एलबम्स में भी अभिनय किया है, जिससे उन्हें स्थानीय दर्शकों के बीच पहचान मिली। फिल्म की पूरी शूटिंग हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की खूबसूरत वादियों में की जाएगी, जिससे प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714