मनोरंजन

रणवीर सिंह के बाद अब आयुष शर्मा को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा एक धमकी भरा ई-मेल मिला है। इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी मिली थी। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि आयुष शर्मा के बांद्रा स्थित कार्यालय को भेजे गए ईमेल में बड़ी रकम मांगी गई थी और मांग पूरी न होने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि यह हाल ही में सलमान खान को मिली धमकियों के बाद मिला है, जिसमें उनके मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी शामिल है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी है। हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। पुलिस ईमेल के स्रोत की और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही है। पुलिस ने आयुष को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चर्चा करने और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button