जंडपुर-ठस्का रोड पर सफर रिस्की, सडक़ की हालत खस्ता होने पर लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

खरड़
खरड़ के नजदीकी गांव जंडपुर से गांव ठस्का को जाने वाली ग्रामीण लिंक सडक़ की हालत बेहद खराब होने के कारण राहगीरों समेत वाहन चालकों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है, परंतु मौजूदा आप सरकार द्वारा लोगों की गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। यह सडक़ खरड़ शहर से दो दर्जन से अधिक गांवों और न्यू चंडीगढ़, मुल्लाुपुर गरीब दास आदि क्षेत्रों को मिलाती है। रोजाना शहर में अपने कामकाज, स्कूल कालेजों, यूनिवर्सिटीज में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इस सडक़ के माध्यम से ही अपनी मंजिल की ओर जाना होता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस सडक़ की खस्ता हालत के कारण सरकार द्वारा सडक़ों की मुर मत करने और विकास के किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल खुल रही है। सन्नीं एनक्लेव सेक्टर-123 टी ब्लाक, जो गांव जंडपुर और चंदो गोबिंदगढ़ के शहरी क्षेत्र में पड़ता है, के निवासी मनजीत सिंह नंबरदार, गुरमेल सिंह, बलजिंदर सिंह, दीपिंदर सिंह, गोबिंद सिंह, सुरेश शर्मा तथा अजय सिंह ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय इस सडक़ की मुरम्मत करने के लिए सडक़ पर गटका डाला गया था परंतु उस समय सत्ता परिर्वतन के कारण मौजूदा आप सरकार द्वारा आज तक इस सडक़ पर प्रीमिक्स नहीं डलवाई गई। उन्होंने बताया कि सडक़ पर पहले डाला गया गटका तथा पत्थर आदि बिखर चुका है और सडक़ की हालत बेहद खराब हो गई है। इस अवसर पर उन्होनें सरकार और लोक निर्माण विभाग के मंत्री से मांग की कि इस सडक़ पर तुरंत प्रीमिक्स डलवाया जाए, ताकि राहगीरों समेत वाहन चालकों को राहत मिल सके।