सीनियर महिला इंटर जोन क्रिकेट ट्रॉफी को तीन हिमाचली चयनित

सीनियर महिला इंटर-जोनल-डे क्रिकेट ट्रॉफी 2025-26 के लिए नॉर्थ जोन टीम का चयन कर लिया गया है। इसमें हिमाचल की तीन महिला क्रिकेटरों का चयन किया गया है, जिसमें दो खिलाड़ी सुषमा वर्मा (शिमला)व सुष्मिता कुमारी (किन्नौर)नॉर्थ जोन से खलेंगी, जबकि एक खिलाड़ी शिवानी सिंह (मंडी) स्टैंडबाय रहेंगी। यह टूर्नामेंट 20 मार्च से तीन अप्रैल तक पुड्डुचेरी में खेला जाएगा। नॉर्थ जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के मुकाबले 20 से 22 मार्च तक पुड्डूुचेरी में होगा। पुड्डुचेरी में फाइनल मैच पहली से तीन अप्रैल को खेला जाएगा।
सोनाली ठाकुर नॉर्थ जोन टीम की मसाज थेरेपिस्ट
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
एचपीसीए की सोनाली ठाकुर को भी टूर्नामेंट के लिए नॉर्थ ज़ोन टीम की मसाज थेरेपिस्ट नियुक्त किया गया है। एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि हिमाचल की तीन खिलाडिय़ों व एक मैच सपोर्ट स्टाफ के रूप में चयनित किया गया है।