पंजाब

डेराबस्सी में पकड़े तीन नशा तस्कर, 15 किलो भुक्की जब्त, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

डेराबस्सी

डेराबस्सी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान तीन नशा तस्करों को 15 किलो भुक्की समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र भजन सिंह निवासी गांव दुराली मोहाली, भूपिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव रामपुर कलां, जीरकपुर और रॉकी पुत्र सुशील कुमार हाल निवासी सेक्टर-21 पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त और चैकिंग के सिलसिले में फोकल प्वाइंट मुबारिकपुर के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को सामने से पैदल आते तीन व्यक्ति दिखाई दिएए जिनके पास बैग थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पुलिस पार्टी को देखकर वे घबरा गए और पीछे मुडक़र जाने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर लिया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 15 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुबारकपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कलवंत सिंह ने बताया के उक्त तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button